संप्रग की नीतियों से रिकॉर्ड प्रगति-मनमोहन सिंह

Webdunia
शनिवार, 16 नवंबर 2013 (17:41 IST)
FILE
एजल। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि तेज और समावेशी प्रगति के लिए संप्रग सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और देश ने गत 9 वर्षों के दौरान एक रिकॉर्ड औसत आर्थिक प्रगति देखी है।

सिंह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि संप्रग सरकार की तेज और समावेशी प्रगति के लिए नीतियों और कार्यक्रमों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। गत 9 वर्षों के दौरान हमने आर्थिक वृद्धि की रिकॉर्ड औसत दर देखी है, जो कि अभी तक देश द्वारा किसी अन्य दशक में हासिल वृद्धि से अधिक है।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के दौरान वर्ष 2004 में गरीबी पिछले दशक के मुकाबले 3 गुना अधिक कम हुई।

सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खपत पहले के मुकाबले बढ़ी है। लोग स्वास्थ्यकर जीवन जी रहे हैं और गत दशक में उनका औसत जीवन 5 वर्ष बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना