'आप' प्रचारकों पर कांग्रेसियों का हमला

Webdunia
शनिवार, 3 मई 2014 (17:59 IST)
FILE
अमेठी। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि गौरीगंज के तिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में उनके प्रचार वाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित हमला किया। उनके कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की।

' आप' के प्रवक्ता पंकज शुक्ला के अनुसार कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज थाने के तिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में उनकी पार्टी के प्रचार वाहन को नुकसान पहुंचाया और पेट्रोल पंप के पास उनके कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। गौरीगंज के थाना प्रभारी रतन सिंह ने कहा कि वे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेठी से 'आप' प्रत्याशी कुमार विश्वास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में उनकी पार्टी को मिल रहे समर्थन से बौखला गए हैं और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

विश्वास ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हार चुकी है इसलिए वह गुंडागर्दी पर उतर आई है। मैं अपनी शिकायत के साथ चुनाव आयोग के पास जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस के ऊपर भी बहुत दबाव (कांग्रेस द्वारा) बनाया जा रहा है। वह जमीनी स्तर पर भी 'आप' की कोई मदद नहीं कर रही है। इस मसले पर कांग्रेस का कोई भी नेता टिप्पणी देने के लिए उपलब्ध नहीं हुआ। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

13 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

सपा नेता रामजीलाल सुमन बोले, समानता नहीं होने तक देश में नहीं रुकेगा धर्मांतरण

क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?

LIVE: फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन जैन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला