एग्जिट पोल करने वालों को नोबेल पुरस्कार मिले : कांग्रेस

Webdunia
बुधवार, 14 मई 2014 (00:03 IST)
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के पूर्वानुमान के बाद सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इतने छोटे नमूने से पूरे भारत का परिणाम प्राप्त करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा, अलग अलग आकार के नमूनों पर एग्जिट या ओपिनियन पोल करके भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के मूल तत्व को समझने की कोशिश करने और उसे समझने वाले लोगों को भारत जैसे विविधता वाले देश में इस काम को करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह इसलिए इस पुरस्कार की बात कर रहे हैं क्योंकि सर्वेक्षण करने वाले ए लोग 10, 20, 50 या 90 हजार या एक लाख लोगों के नमूने के आकार से एक अरब से अधिक लोगों के दिल और दिमाग को समझ रहे है। और ऐसा भी भारत जैसे विविधता पूर्ण देश में किया जा रहा है।

मनुसिंघवी ने इस तरह के सर्वेक्षणों पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास से सबक नहीं सीखने वाले लोग इस काम को दोहराने के लिए निंदा के पात्र हैं और ऐसा ही सर्वेक्षण करने वालों पर लागू होता है। उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 के आम चुनावों में इस तरह के एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे। मनुसिंघवी ने इससे पहले कहा कि कांग्रेस को मर्यादा के दायरे में किए गए अपने प्रचार को लेकर गर्व और खुशी है।

जाहिर तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, हमने सख्ती से और कड़ाई से लड़ाई लड़ी लेकिन हमेशा निष्पक्षता के साथ। हमने मर्यादा के बाहर जाकर कभी हमला नहीं किया और हम मानते हैं कि हमने बहुत मजबूत और संयमित प्रचार अभियान चलाया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर