चव्हाण प्रधानमंत्री के प्रति निष्ठावान नहीं थे : संजय बारू

Webdunia
गुरुवार, 8 मई 2014 (18:41 IST)
FILE
मुंबई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू का कहना है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण प्रधानमंत्री के प्रति निष्ठावान नहीं थे और उन्होंने 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस की जीत का श्रेय सिंह के बजाय राहुल गांधी को दिया था।

बुधवार रात यहां अपनी पुस्तक ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने कहा कि 2009 में जब कांग्रेस जीती, तब सिंह को लगा था कि यह उनकी जीत है।

वर्ष 2004 से 2008 तक सिंह के मीडिया सलाहकार रहे बारू ने कहा कि वे भी ऐसा ही सोचते थे। लेकिन जब वे टीवी पर एक परिचर्चा देख रहे थे कि यह सोनिया की जीत है या मनमोहन सिंह की, तब प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री रहे चव्हाण सहसा बोल पड़े कि यह राहुल गांधी की जीत है।

उन्होंने कहा कि मैं वहां बैठा था और सब कुछ देख रहा था। मैंने अपने मन में ही सोचा कि इस व्यक्ति को मनमोहन सिंह के कारण काम मिला, (लेकिन) ‘क्या गद्दार है ये।' उन्होंने कहा कि मेरा अपना विचार था कि उन्हें (सिंह को) अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। लेकिन मैंने कभी सार्वजनिक रूप से यह बात नहीं कही।

मैं जब भी उनसे मिलता था, उनसे कहा करता था कि आप कब तक इसे बर्दाश्त करना चाहते हैं। कृपया चले जाइए।

अंत में, जब राहुल गांधी टीवी पर आए और उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों को चुनाव लड़ने देने की इजाजत संबंधी मंत्रिमंडल का फैसला बकवास है, मैं टीवी पर आया और मैंने कहा कि सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

नर्मदापुरम् में 10 तोला सोना और चांदी से हो रहा है हवन

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा