Hanuman Chalisa

भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत : राजनाथ सिंह

Webdunia
बुधवार, 30 अप्रैल 2014 (15:19 IST)
FILE
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वह 300 से अधिक सीटें हासिल करेगी।

भाजपा अध्यक्ष सिंह ने बुधवार को यहां राजभवन के सामने स्थित पीडब्लूडी मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ते नहीं दिख रहे? सिंह ने कहा कि देश की जनता ने मोदी को अपना प्रधानमंत्री चुन लिया है।

क्या अटल-आडवाणी की तरह भाजपा में मोदी-राजनाथ को जोड़ी माना जा रहा है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं, सभी इस जोड़ी में हैं।

बसपा मुखिया मायावती ने आरोप लगाया है कि दलितों के बारे में कथित बदजुबानी प्रकरण में अखिलेश यादव सरकार योग गुरु बाबा रामदेव के विरुद्ध इसलिए कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि वे यादव हैं। इस बारे में भाजपा अध्यक्ष ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

लखनऊ से चुनाव लड़ रहे सिंह से जब यह पूछा गया कि उनका मुकाबला किससे है और उन्हें मुख्य चुनौती कौन देगा? तो सिंह ने कहा कि जनतांत्रिक प्रक्रिया में जनता अपना जनादेश देती है। मैं न किसी से टकराता हूं, न किसी को चुनौती देता हूं और न ही किसी को चुनौती मानता हूं।

इससे पूर्व सिंह अपनी पत्नी सावित्री सिंह, पुत्र पंकज और नीरज तथा बहुओं क्रमश: सुषमा एवं नीलिमा के साथ राजभवन के सामने स्थित पीडब्लूडी मतदान केंद्र पहुंचे और लगभग आधे घंटे कतार में लगकर अपना मतदान किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

किसानों को हर हाल में मिलेगी 10 घंटे निर्बाध बिजली, CM मोहन यादव बोले- किसानों का हित सर्वोपरि

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

रेत मंडी रोड से गुजरे तो भूत बन जाएंगे, लोग धूल फांक रहे, वाहन हो रहे धुआं- धुआं, धूल से शक्‍ल और वाहनों का हो रहा कबाड़ा