मोदी कांग्रेस पर लगाते हैं उल्टे-सीधे आरोप: सोनिया

Webdunia
शनिवार, 10 मई 2014 (12:18 IST)
FILE
बगहा, बिहार। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने उनकी पार्टी पर उल्टे-सीधे आरोप लगाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की और उनके (मोदी के) मंत्रिमंडल में भ्रष्ट मंत्रियों के बने रहने पर सवाल उठाया।

सोनिया गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, आजकल नरेंद्र मोदी कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के उल्टे-सीधे आरोप लगा रहे हैं। यदि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर नहीं होते तो हमने सूचना का अधिकार कानून नहीं बनाया होता, जिसने भ्रष्टाचार के कई मामलों का पर्दाफाश किया।

उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से सवाल किया, क्या गुजरात की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ऐसा कदम उठाया? और क्यों दस साल तक लोकायुक्त नहीं नियुक्त किया गया?

उन्होंने कहा, क्यों भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे और आपराधिक मामलों में अदालतों से मुजरिम करार दिए गए लोग आपके मंत्रिमंडल में बने हुए हैं? आतंकवाद से कड़ाई से निबटने के भाजपा के वादे का मजाक उड़ाते हुए सोनिया ने राजग के शासन के दौरान अमरनाथ यात्रियों, श्रीनगर के लाल चौक और अन्य स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, देखिए, अब वे कह रहे हैं कि उनमें आतंकवादियों से टक्कर लेने का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बलिदानों के माध्यम से देश की धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एवं आरएसएस विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं तथा जो लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं, उन्हें उनके सत्ता में आने पर देश छोड़ना होगा।

कांग्रेस नेता ने भाजपा के अलावा उसके नए सहयोगी लोजपा और पुराने सहयोगी जदयू पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा, हमें उन्हें पहचानने की जरूरत है जो समय समय पर अपनी विचारधारा बदल लेते हैं और उन्हें भी पहचानने की जरूरत है जिन्होंने 17 साल तक भाजपा को गले लगाए रखा। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में दंडित करे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित