वाराणसी में भाजपा-'आप' कार्यकर्ताओं में झड़प

Webdunia
गुरुवार, 8 मई 2014 (17:28 IST)
FILE
वाराणसी। वाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बाहर लंका चौक पर गुरुवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। नरेन्द्र मोदी को रैली की इजाजत न मिलने के खिलाफ भाजपा लंका चौक पर ही प्रदर्शन कर रही थी।

यह झड़प उस वक्त हुई, जब झाड़ू हाथ में लिए कुछ ‘आप’ समर्थक लंका चौक पर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाने लगे। तभी भाजपा के कई समर्थकों ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं का रास्ता रोकने की कोशिश की।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और अर्धसैनिक बल हरकत में आए और दोनों समूहों को शांत कर स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया। कुछ देर बाद ‘आप’ समर्थक वहां से चले गए।

इससे पहले जिला प्रशासन ने लंका चौक पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर रखे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली, अनंत कुमार और अमित शाह सहित सैकड़ों पार्टी समर्थकों ने चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्होंने मोदी को उनकी पसंद की एक जगह पर जनसभा की इजाजत देने से इंकार कर दिया था।

भाजपा नेताओं ने दोपहर करीब 2 बजे अपना धरना खत्म किया पर कई समर्थक इसके बावजूद बैठे रहे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

मैं तो दादाजी के दरवाजे का दरबान हूं- शिवानन्द महाराज

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Share bazaar : विदेशी पूंजी की निकासी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?