Biodata Maker

सपा सुप्रीमो होंगे अगले पीएम : अखिलेश यादव

Webdunia
मंगलवार, 29 अप्रैल 2014 (20:13 IST)
FILE
सुलतानपुर (अम्बेडकरनगर)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी और केन्द्र की तीसरे मोर्चे की सरकार के प्रधानमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव होंगे।

अखिलेश ने सुलतानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित कालिकागंज में आयोजित चुनावी सभा में कहा, लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें सपा को ही मिलने जा रही हैं। केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और सपा प्रमुख प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से ज्यादा अनुभवी हैं। वे देश के रक्षामंत्री, कई बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद रह चुके हैं। प्रधानमंत्री की गद्दी को उनसे बेहतर तरीके से और कोई नहीं सम्भाल सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता के वादों पर खरी उतरी है और उसने दो साल पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व जारी घोषणा पत्र के सभी प्रमुख वादे पूरे कर दिए हैं। इससे सपा की लोकप्रियता बढ़ी है जो वोटों में तब्दील होकर सपा की जीत की इबारत लिखेगी।

उन्होंने बसपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में इस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जनता के धन को पत्थरों पर खर्च करके बर्बाद किया गया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

Palash Smriti Controversy: स्‍मृति- पलाश विवाद के बीच क्‍यों है बिरवा की चर्चा, डेट के बाद टूटी थी दोनों की सगाई

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग