क्या दूरदर्शन पर मोदी का साक्षात्कार ‘सेंसर’ हुआ था?

Webdunia
गुरुवार, 1 मई 2014 (22:09 IST)
FILE
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी का साक्षात्कार दूरदर्शन द्वारा ‘सेंसर’ किए जाने की खबरों पर आज एक विवाद पैदा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार के ‘दबाव’ के चलते ऐसा किया गया जबकि सरकारी प्रसारक ने जोर देकर कहा कि न तो किसी प्राधिकार का हस्तक्षेप था और न ही जानबूझ कर ऐसा किया गया।

सरकार ने इस बात से भी इनकार किया कि साक्षात्कार के एक हिस्से को कथित तौर पर नहीं दिखाने में उसका कोई हाथ है, जिसमें समझा जा रहा है कि मोदी ने यह कहा था कि प्रियंका उनकी बेटी की तरह है। सरकार ने दलील दी कि दूरदर्शन चलाने वाला प्रसार भारती स्वायत्त संस्था है।

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘प्रसार भारती एक स्वतंत्र संस्था है..कहीं से दबाव पड़ा और साक्षात्कार को सेंसर कर दिया और इसमें काट छांटकर दिया गया।’ उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि जब कांग्रेस पार्टी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा की बात कर रही है, तब सेंसर के लिए भी गुंजाइश बनी हुई है और कांग्रेस पार्टी इस शक्ति का दुरुपयोग कर रही है।’

उन्होंने कहा कि या तो प्रसार भारती या सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को जवाब देना चाहिए हालांकि, दूरदर्शन ने कोई गलत काम किए जाने की बात से इनकार करते हुए एक बयान में कहा है कि साक्षात्कार के किसी हिस्से का न तो जानबूझ कर संपादन किया गया न ही उसे हटाया गया।

जहां कहीं संपादन किया गया यह तकनीकी कारणों से किया गया और यह पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान हुआ। इस समूची प्रक्रिया में किसी प्राधिकार का कोई हस्तक्षेप या नियंत्रण नहीं था। दूरदर्शन ने जोर देते हुए कहा है कि साक्षात्कार को कम तवज्जो देने की कोई कोशिश नहीं की गई। ‘साक्षात्कार के अहम हिस्सों का डीडी न्यूज की भी सभी बुलेटिनों में इस्तेमाल किया गया।’

सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि उनका मंत्रालय दूरदर्शन के समाचार एजेंडा में कोई हस्तक्षेप नहीं करता। प्रसार भारती संसद के एक अधिनियम से बना एक स्वायत्त प्रसारक है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ