Dharma Sangrah

पार्टी करेगी मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला : येदियुरप्पा

Webdunia
शनिवार, 17 मई 2014 (17:57 IST)
FILE
नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल करने के बारे में कोई भी निर्णय नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व करेगा।

येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले के सवाल पर यहां कहा कि यह नरेन्द्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ये बातें यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद कही।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का श्रेय मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए येदियुरप्पा ने कांग्रेस की असफलता को भी इसकी वजह बताया।

येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा ने मोदी, हमारे कार्यों और कांग्रेस की असफलता की वजह से चुनाव जीता। उन्होंने साथ ही खुशी जाहिर की कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरएसएस के काम की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने संघ के समर्थन की वजह से अच्छा प्रदर्शन किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

नितिन नबीन को कितनी सैलरी मिलेगी, अध्यक्ष बनने के क्या सुविधाएं देती है BJP

आईफोन 16 प्रो को 70,000 से कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या हैं ऑफर्स

मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में बवाल, क्या है भाजपा नेताओं की मांग?

सभी देखें

नवीनतम

भारत को 'गालियां' देने वाली US सांसद उमर को ट्रंप ने कहा कचरा, कहा- अमेरिका में घुसने के लिए भाई से की शादी

मैक्सिको सिटी की संसद में भारी हंगामा, आपस में भिड़े सांसद, एक-दूसरे के खींचे बाल

VB GRAMG: नाम बदलने से कितना बदलेगा मनरेगा, मजदूरों को 125 दिन का फायदा, लेकिन राज्यों पर अतिरिक्त बोझ, केन्द्र का बढ़ेगा नियंत्रण

लोकसभा में जी राम जी बिल पर कांग्रेस का हंगामा, क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

भारत रणभूमि दर्शन की शुरुआत, सिक्किम में भारत-चीन संघर्ष स्थल बना बैटलफील्ड टूरिज्म