प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दो मामले

Webdunia
बुधवार, 7 मई 2014 (18:01 IST)
FILE
पटना। बिहार के दो भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ उनकी नीच राजनीति वाली टिप्पणी के लिए बुधवार को दो अलग अलग मामले दायर दिए।

प्रदेश भाजपा महासचिव सूरजनंदन मेहता ने पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमाकांत यादव की अदालत में एक मामला दायर करके आरोप लगाया कि प्रियंका की टिप्पणी समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देगी और इससे शांति भंग होगी।

अदालत सूत्रों ने बताया कि मामले पर कल सुनवायी हो सकती है। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 153 (बी), 171 (जी), 500 और 504 के तहत दायर किया गया है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रियंका ने मोदी का अपमान किया है क्योंकि वह पिछड़ी जाति से आते हैं। कांग्रेस ने इस आरोप से इनकार किया और कहा है कि वह केवल उनके ‘निचले स्तर’ की राजनीति का उल्लेख कर रही थीं।

प्रियंका के खिलाफ एक अन्य मामला दरभंगा की एक अदालत में दायर किया गया है। भाजपा निषाद समुदाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख अर्जुन सहनी ने दरभंगा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र पांडेय की अदालत में प्रियंका के खिलाफ इसी आरोप में एक मामला दायर किया। इस मामले की भी सुनवाई गुरुवार को होने की संभावना है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

200 करोड़ से ज्‍यादा की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, इस तरह बनाया अमीर व्‍यापारियों को निशाना