Dharma Sangrah

मोदी के राज में पाक को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे...

Webdunia
गुरुवार, 1 मई 2014 (09:57 IST)
FILE
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अगर पाकिस्तान ने भारत को अस्थिर करने की कोशिश की तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने दावा किया कि यदि नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो इससे क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा हो जाएगा।

उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अमीर देश है पर इसकी जनता गरीब है। यहां के लोगों को गरीब बनाने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका है।

गडकरी ने कहा देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आजादी के समय एक रुपया कीमत रखने वाला एक डॉलर आज 62 रुपए की हैसियत रखता है, अगर विश्व में मंहगाई प्रतिस्पर्धा हो जाये तो भारत अव्वल आएगा। आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा है, 'कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ', लेकिन इसके बिलकुल उलट कांग्रेस का हाथ गराब की जेब काटने का काम कर रहा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने नारा दिया था, 'सोनिया गांधी आएगी नई रोशनी लाएंगी' लेकिन जो रोशनी थी वह भी चली गई।

उत्तराखंड सरकार पर हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड में आए संकट के दौरान कांग्रेस की भूमिका को देश कभी नहीं भूल सकता। नरेन्द्र मोदी की सरकार बनते ही उतराखंड की सरकार खुद ही डूब जाएगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी