संघ के सर्वे में भाजपा को बहुमत नहीं...

Webdunia
बुधवार, 14 मई 2014 (10:52 IST)
नई दिल्ली। टीव ी चैनलो ं क े एक्जिट पोल के नतीजों से बेहद खुश नजर आ रही भाजपा को आरएसएस के एक्जिट पोल से करारा झटका लगा है। सर्वे के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को इस चुनाव में बहुमत नहीं मिल रहा है।
FILE

रिडिफ डॉट कॉम पर छपे इस सर्वे में राजग बहुमत से 13 सीट दूर रह जाएगा। इस चुनाव में भाजपा को 226 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जबकि सहयोगी 33 सीटों पर चुनाव जीत सकते हैं।

भले ही टीवी चैनलों के सर्वे चुनाव में भाजपा की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हो, पर संघ द्वारा किए गए इस सर्वे को वास्तविकता के करीब बताया जा रहा है और इसके बाद भाजपा तथा संघ नेताओं की हलचल बढ़ गई है। गांधीनगर से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है।

भाजपा नेता भी लगातार कह रहे हैं कि हम राजनीतिक छूआछुत में विश्वास नहीं रखते हैं। चुनाव नतीजों के बाद भी जो भी पार्टी चाहे, हमारे साथ आ सकती है।

यूपी-बिहार में भाजपा को मिलेगी कितनी सीटें... अगले पन्ने पर...


भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान यूपी-बिहार के लिए खास रणनीति तैयार की थी। इसी के तहत वाराणसी से खुद मोदी ने चुनाव लड़ा। सर्वे के अनुसार भाजपा को उत्तरप्रदेश में 45 और बिहार में 18 सीटें मिलने जा रही है।

सर्वे में मध्यप्रदेश में भाजपा को 22, जबकि गुजरात और राजस्थान में 21 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पार्टी को क्रमश: 18 और 15 सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली में भाजपा को 7 में से 5 सीटे मिलने की संभावना दिखाई जाएगी।

सर्वे के अनुसार टीडीपी को 8, शिवसेना को 10 से 12 और अकाली दल को 5 स ीटे ं मिलने की संभावना है।

अगले पन्ने पर... कौन हो सकते हैं भाजपा के नए सहयोगी...


पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बयानों से ऐसा लगता है कि पार्टी ने नए दोस्तों की तलाश तेज कर दी है। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं पर डोरे डाले जा रहे हैं।

इस बीच रालोद नेता अमर सिंह ने भाजपा के प्रति नरमी दिखाते हुए कहा कि मोदी में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और प्रमोद महाजन का अक्स दिखता है। जो भी नतीजे आएंग े, हमें कबूल होंगे।

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी भाजपा की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि एक्जिट पोल हो या ओपीनियन पोल, सामान्य धारणा है‍ कि भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है। इस समय देश को जिम्मेदार सरकार की जरूरत है। राकांपा हमेशा एक जिम्मेदार पार्टी रही है।

नवीन पटनायक का बीजद भी भाजपा को सशर्त समर्थन दे सकता है। अन्नाद्रमुक की जयललिता से भी बातचीत का रास्ता खोला जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

Share bazaar : शुल्क संबंधी अनिश्चितता से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मासिक धर्म जांचने के लिए स्कूल में उतरवाए छात्राओं के कपड़े, प्रिंसिपल गिरफ्तार

मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री एवं टूरिज्म सेक्टर के निवेशकों से संवाद

MLA हॉस्टल के कैटरर का लाइसेंस निलंबित, खराब दाल पर गुस्साए विधायक ने की थी कर्मचारी की पिटाई

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दामों में आया बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले जानें ताजा भाव