उद्योग जगत ने रेल बजट को सराहा

Webdunia
बुधवार, 24 फ़रवरी 2010 (15:27 IST)
भारतीय उद्योग जगत ने रेल बजट में यात्री और मालभाड़ा नहीं बढ़ाए जाने का जोरदार स्वागत करते हुए कहा है कि ममता के इस बजट से निजी क्षेत्र की कंपनियों को रेलवे के साथ भागीदारी और बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रेलमंत्री ममता बनर्जी ने 2010-11 का रेल बजट आज लोकसभा में पेश किया, जिसमें निजी क्षेत्र को विभिन्न रेल परियोजनाओं के विकास में शामिल करने के बारे में एक कार्यबल का गठन करने की घोषणा की गई है।

फिक्की अध्यक्ष हषर्पति सिंघानिया ने कहा कि मेरा मानना है कि यह निजी क्षेत्र के लिए बेहतर संभावनाओं वाला बजट है। उन्होंने कहा रेलवे को अर्थव्यवस्था की उम्मीदों के अनुरूप रेलवे को तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है।

वाणिज्य एवं उद्योग संगठन एसोचैम ने इसे जनता और उद्योंगों के अनुकूल बजट बताया। एसोचैम के अनुसार रेल बजट में रेल परियोजनाओं में निजी क्षेत्र को शामिल करने के लिये त्वरित उपाय किये गए हैं यह अच्छी शुरुआत हो सकती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

यूक्रेन पर यूरोपीय नेताओं की आपात बैठक में उभरे मतभेद

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्‍यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला आज

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

Russia-Ukraine War : यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के साथ पहली बातचीत, जानिए क्या निकला हल