कैसे बनाएं चिकन कोरमा - (वीडियो रेसिपी)

Webdunia
भारतीय खाने की शान मुगलई व्यंजनों ने दुनियाभर में अपने स्वाद का परचम लहरा दिया है। ब्रिटेन में तो चिकन करी इतनी मशहूर है कि इसे वहां के राष्ट्रीय व्यंजन का खिताब भी मिल चुका है। तो पेश है चिकन कोरमा बनाने की आसान विधि, हां इसमे दर्शाई सामग्री के नाम या उपलब्धता क्षेत्र पर निर्भर है।

सामग्री : टुकड़ों में कटा एक किलो चिकन, 1/2 कप क्रीम, एक कप बारीक कटा प्याज, आधा कप नारियल, तीन चम्मच खसखस, एक चम्मच धनिया पावडर, एक चम्मच जीरा, एक कप दही, एक लहसुन की कली, दो चम्मच जिंजर पेस्ट, 5 हरी इलायची, 3 बड़े चम्मच तेल, 3-4 खड़ी लाल मिर्च, नमक।

विधि :
1. सबसे पहले गरम पानी में खसखस को एक घंटे के लिए भिगोएं।
2. जीरा, लहसुन, हरी इलायची, खसखस, मिर्च, धनिया, और नारियल को महीन पीस लें।
3. चिकन को अच्छे से धो लें।
4. एक कड़ाही में तेल गर्म करके प्याज भूनें। अदरक डालें और चिकन के टुकड़ों को भी डाल दें। थोड़ी देर तक हिलाएं। अब पेस्ट डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालें। नमक डाल कर उबलने दें।
5. धीमी आंच पर अच्छी तरह पक जाने पर दही डालें और ऊपर से क्रीम बुरकाकर तैयार चिकन का कोरमा सर्व करें।


Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

तन पर एक भी कपड़ा नहीं पहनती हैं ये महिला नागा साधु, जानिए कहां रहती हैं

सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना है मक्के की राब, पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें रेसिपी

सर्दियों में रोजाना पिएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ज्यादा मूंगफली खाना क्या लिवर के लिए है नुकसानदायक, जानिए सच्चाई

क्या सच में खाली पेट कार्डियो से जल्दी कम होती है चर्बी? क्या है इस दावे की सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कैसे तय किया किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर बनने का सफर

खजूर से भी ज्यादा गुणकारी हैं इसके बीज, शुगर कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक हैं फायदे

76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें

Republic Day 2025: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ? पढ़ें रोचक जानकारी

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में, जानिए शुरुआत कैसे करें?