अमेरिका में भारतीय स्टोर मालिक की हत्या

Webdunia
FILE

अमेरिका के डेलावर में पिछले सप्ताह भारतीय मूल के एक 57 वर्षीय स्टोर मालिक की उसकी दुकान में लूटपाट का प्रयास कर रहे कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। न्यूपोर्ट के हेमंतकुमार मंगनलाल चौहान को डेलावर में इस घटना के बाद क्रिस्टीयाना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

न्यूपोर्ट डेलावर प्रांत के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक अश्वेत पर संदेह है जिसने काले कपड़े पहने हुए थे और अपनी पहचान छुपाने के लिए नकाब पहना हुआ था। संदिग्ध के हाथ में चाकू था। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना पिछले शुक्रवार की शाम को हुई। संदिग्ध ने पेन बैंटम मार्केट में प्रवेश किया जिसका मालिक चौहान था। वह सेल काउंटर पर गया और चौहान से झगड़ा किया तथा गल्ले से धन की मांग करने लगा।

इस पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई जिसके बाद संदिग्ध ने चौहान की छाती में छुरा घोंप दिया। हमलावर घटनास्थल से कुछ नकदी लेकर फरार हो गया। डेलावर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : कौन सा था वो गाना जिसे सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग?

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

किडनी कैंसर जागरूकता दिवस: समय पर जांच और इलाज तो किडनी कैंसर से पीड़ितों की बच सकती है जान