यूएई में भारतीय का शव मिला

Webdunia
FILE

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बीते मंगलवार से लापता चल रहे 26 वर्षीय भारतीय युवक का शव एक कार से बरामद किया गया है।

समाचार पत्र ‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार केरल से ताल्लुक रखने वाले पीटी नितिन को आखिरी बार एक किराए की कार में किसी अनजान व्यक्ति के साथ देखा गया था। इस व्यक्ति को खुद नितिन ने अपना दोस्त बताया था।

पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। नितिन दुबई में एक विश्वविद्यालय के कार्यालय में कार्यरत था। अखबार के अनुसार नितिन ने हाल ही में ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया था और वह पूरे यकीन के साथ वाहन नहीं चला पाता था।

बीते मंगलवार को नितिन ने किराए पर कार ली थी और अपने मित्रों को बताया था कि उसका एक दोस्त कार चलाएगा। स्थानीय समयानुसार रात 10.30 बजे वह निकला था। उसके दोस्तों ने उसका गुरुवार सुबह तक इंतजार किया और फिर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व