लंदन में निदा फाजली एवं शोभित देसाई सम्मानित

Webdunia
GN

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्‍स के उस हॉल में विगत माह बेहद गर्माहट थी, जहां यूके हिंदी समिति के तत्वावधान एवं बैरोनैसफ्लैदर के संरक्षण में वातायन : पोएट्री ऑन साउथ बैंक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वातायन प्रतिवर्ष भारत के कवियों को कविता में योगदान के लिए सम्मानित करती है।

पिछले वर्ष यह सम्मान जावेद अख्तर और प्रसून जोशी को दिए गए थे। समारोह में प्रसिद्ध कवि और लेखक निदा फाजली एवं शोभित देसाई को वातायन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

बीबीसी के पूर्व प्रोड्यूसर, साउथ एशियन सिनेमा जर्नल के संपादक ललित मोहन जोशी ने संचालन की बागडोर संभाली और फिर यूके हिंदी समिति के अध्यक्ष डॉ. पद्मेश गुप्त के स्वागत वक्तव्य और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से समारोह का आगाज हुआ। लंदन स्थित स्वतंत्र पत्रकार, लेखक शिखा वार्ष्णेय ने इस साल के चयनित कवि शोभित देसाई के सम्मान में सम्मान-पत्र का वाचन किया। तत्पश्चात शोभित देसाई को बैरोनैसफ्लैदर एवं सत्येंद्र श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके बाद निदा फाजली साहब के एक गीत 'ये जो दुनिया है, ये जादू का खिलौना है' को राजन सेंगुनशे और उत्तरा सुकुमार जोशी ने सस्वर सुनाया। बीबीसी के पूर्व प्रोड्यूसर, हेल्थ एंड हैप्पीनेस पत्रिका के संपादक, एनआरआई रेडियो के संस्थापक, विजय राणा ने सम्मान पत्र पढ़ा और बैरोनैसफ्लैदर एवं सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने निदा साहब को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समारोह में शोभित देसाई एवं निदा फाजली के वक्तव्य के पश्चात एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आगाज किया गया जिसकी बागडोर स्वयं शोभित देसाई ने संभाली और इसमें मोहन राणा, चमनलाल चमन, सोहन राही और स्वयं निदा फाजली जैसे दिग्गजों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन बेहतरीन रहा और श्रोताओं की तालियों और वाह-वाह से हॉल लगातार गूंजता रहा।

समारोह की अध्यक्षता कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्राध्‍यापक एवं लेखक डॉ. सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने की तथा प्रस्तावना यूके हिंदी समित‍ि के अध्यक्ष और पुरवाई के संपादक डॉ. पद्मेश गुप्त की रही। वातायन की संस्थापक अध्यक्ष दिव्या माथुर एवं बोरोबस फेदर ने सभी मेहमानों की धन्यवाद किया।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : कौन सा था वो गाना जिसे सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग?

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

किडनी कैंसर जागरूकता दिवस: समय पर जांच और इलाज तो किडनी कैंसर से पीड़ितों की बच सकती है जान