सर्वर हैक के आरोप में भारतीय को सजा

गेमिंग कंपनी का सर्वर हैक करने का आरोप

Webdunia
FILE

न्यू हैम्पशायर स्थित गेमिंग कंपनी के कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर को हैक करने और उसे निष्क्रिय बनाने का आरोप भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर लगाया गया है, जिससे कंपनी को हजारों डॉलर का नुकसान हुआ। इसके लिए उस व्यक्ति को सात वर्ष तक की सजा हो सकती है।

नीदरलैंड के 24 वर्षीय अनिल खेडा पर कम्प्यूटर में छेड़छाड़ करने और जबरन वसूली की धमकी का आरोप लगाया गया है। अगर आरोप सिद्ध हो जाता है तब खेडा को साजिश रचने के मामले में अधिकतम पांच वर्ष की सजा और जबरन वसूली की धमकी के मामले में दो वर्ष की सजा हो सकती है।

न्याय विभाग की अपराधा शाखा के सहायक अटर्नी जनरल लैनी ब्रूअर ने अपने बयान में कहा कि न्यू हैम्पशायर स्थित कंपनी ‘आउटवार’ नामक ऑनलाइन मल्टी प्लेयर पेश करती है।

इसमें आरोप लगाया गया है कि नवंबर 2007 से अगस्त 2008 के बीच खेडा और साजिश से जुड़े अन्य लोगों ने बिना अनुमति के रैम्पिड कम्प्यूटी सर्वर तक पहुंच बनाई और कई दिनों तक इसे निष्क्रिय बना दिया।

खेडा और सह साजिशकर्ताओं ने उन्हें धन एवं अन्य सुविधाएं नहीं देने पर रैम्पिड को आगे भी उसका कम्प्यूटर सिस्टम हैक करने की धमकी दी। रैम्पिड को इसके कारण 1,00,000 डॉलर का नुकसान हुआ। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : कौन सा था वो गाना जिसे सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग?

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

किडनी कैंसर जागरूकता दिवस: समय पर जांच और इलाज तो किडनी कैंसर से पीड़ितों की बच सकती है जान