हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन संपन्न

हंसी और ठहाकों में बीती शाम

Webdunia
- अदिति मजूमदा र
FILE


तनावभरी जिंदगी में कुछ घंटे हंसी-खुशी के साथ बिताने के लिए नार्थ कैरोलाइना की जनता हास्य कवि सम्मेलन के लिए पूरा वर्ष इंतजार करती है। 13 अप्रैल को हिन्दू सोसाइटी, मोर्रिस्विल्ले के सांस्कृतिक भवन के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति एवं हिन्दी विकास मंडल के तत्वावधान में हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ।

डॉ. सुरेश अवस्थी, डॉ. कुंवर बेचैन और दीपक गुप्ता की इस कवि सम्मलेन में भागीदारी थी। कवियों ने ऐसा समय बांधा कि देर रात तक श्रोताओं के ठहाके लगते रहे और लोग कुंवर बेचैन जी के गीतों पर झूमते रहे।

FILE
इस सुरमयी और हंसी की शाम का आरंभ बिंदु सिंह ने श्रीमती सरोज शर्मा, अध्यक्ष हिन्दी विकास मंडल से दीप प्रज्ज्वलित करवा कर किया। श्रीमती सरोज शर्मा ने हिन्दी विकास मंडल के बारे में बता कर बोर्ड के नए सदस्यों का परिचय दर्शकों को दिया।

हिन्दी क्लास के बच्चों ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मलेन का आरंभ किया। इसके उपरांत बिंदु सिंह ने डॉ. सुधा ओम ढींगरा को मंच पर बुलाया, जो अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति के कवि सम्मेलनों की राष्ट्रीय संयोजक हैं।

WD

उन्होंने बताया कि समिति अमेरिका और कनाडा में 18 कार्यक्रम करवा रही है और नार्थ कैरोलाइना में यह चौथा कार्यक्रम है, इससे एकत्रित धन हिन्दी के कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है।

सुधा ओम ढींगरा ने कवियों का परिचय देकर उन्हें मंच पर स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया और सरोज ने स्मृति चिह्न देकर कवियों का अभिनंदन किया।

सुधा ओम ढींगरा ने माइक डॉ. सुरेश अवस्थी के हवाले कर अगले वर्ष फिर मिलने का वादा कर दर्शकों से विदा ली। तीन घंटे तक कवियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।




FILE
सुरेश अवस्थी और दीपक गुप्ता की व्यंग्य कविताओं की चुभन दर्शकों ने महसूस की और कुंवर बेचैन के गीतों की गहराई में वे देर तक डूबे रहे।

पिट्सबर्ग, वाशिंगटन डीसी और रिचमंड से धूम मचाती नॉर्थ कैरोलाइना पहुंची कवियों की टीम के तीनों जगह के कार्यक्रम बेहद सफल रहे। इस दौरान हॉल खचाखच भरा था और युवा पीढ़ी ने हर वर्ष की तरह बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

बड़े पैमाने पर युवा पीढ़ी का कवि सम्मलेन सुनने आना नॉर्थ कैरोलाइना के कवि सम्मेलनों की विशेषता है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : कौन सा था वो गाना जिसे सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग?

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

किडनी कैंसर जागरूकता दिवस: समय पर जांच और इलाज तो किडनी कैंसर से पीड़ितों की बच सकती है जान