डॉ. अंजना संधीर को 'साहित्यमणि' अलंकरण

Webdunia
- देवी नागरानी, नीना वाह‍ी

GN
विगत 7 जून 2009 को पूर्णमासी के दिन पूर्णिमा देसाई के शिक्षायतन, फ्लुशिंग, न्यूयार्क के प्रांगण में एक काव्य-गोष्‍ठी का आयोजन कर डॉ. अंजना संधीर का सम्मान किया गया।

शिक्षायतन एक ऐसी संस्था है जहाँ विद्यार्थियों को हिंदी और संस्कृत भाषा के शिक्षण के साथ-साथ नृत्य, संगीत और भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी दिया जाता है। इस संस्था की संस्थापिका एवं निर्देशिका पूर्णिमा देसाई ने डॉ. अंजना संधीर का स्वागत किया। मंच का गौरव बढ़ाते हुए अंजना संधीर ने दीप प्रज्वलित किया। पंडित कमल मिश्रा ने सरस्वती वंदना की।

इस अवसर पर अंजना संधीर के ' प्रवासिनी के बोल' और 'प्रवासी आवाज' के संपादन पर गौरव व्यक्त किया गया। भावों के आदान-प्रदान के पश्‍चात काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. दाऊजी गुप्त द्वारा डॉ. अंजना को 'साहित्यमणि' से पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूयार्क तथा न्यूजर्सी से आए अनेक साहित्यकारों तथा कविगणों ने भाग लिया। कवि गोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन आरती के पश्चात रात्रि भोजन से किया गया।

Show comments

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह