शबाना आजमी न्यूयॉर्क में सम्मानित

Webdunia
ND

अभिनेत्री शबाना आजमी के सिनेमा में योगदान को देखते हुए न्यूयॉर्क शहर के प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया। यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय कलाकार को न्यूयॉर्क शहर की ओर से सम्मानित किया गया है।

न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कुओमो के कार्यालय में फिल्म एवं टेलीविजन विभाग की कार्यकारी निदेशक पैट्रिसिया कॉफमैन ने गत दिवस 61 वर्षीय शबाना को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें न्यूयॉर्क से कांग्रेस की सदस्य कैरोलीन मालोनी की ओर से ‘सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेसनल रिकगनिशन’ दिया गया।

यह सम्मान हासिल करने के बाद शबाना ने कहा, ‘न्यूयॉर्क शहर की ओर से सिनेमा में मेरे काम को सराहने से मुझे बहुत खुशी हुई है।’

पैट्रिसिया कॉफमैन ने कहा, ‘शबाना आजमी की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इससे भारतीय सिनेमा को संवारने और उत्तरी अमेरिका में इसको लेकर जागरूकता फैलाने में मदद मिली है।’ (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

विश्‍व योग दिवस 2025: योग से कैसे कर सकते हैं तोंद को कम?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: मात्र 10 मिनट अंग संचालन करने से ही बने रहेंगे सेहतमंद

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स