हॉलीवुड की तर्ज पर बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम

आप भी पढ़ सकेंगे सितारों की हस्तरेखाएं

Webdunia
- पंकज शुक्ल
IFM

देश के तमाम विद्वान हस्तरेखा विशेषज्ञों के लिए एक खुशखबरी है। ये खुशखबरी हिन्दी सिनेमा के चाहने वालों के लिए भी है। खुशखबरी ये है कि अब आप न सिर्फ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सितारों के हाथों की लकीरें पढ़ सकेंगे, बल्कि ये भी जान सकेंगे कि आखिर किस्मत के धनी लोगों के हाथों में तकदीर कैसे लिखी होती है।

शाहरुख खान के बंगले मन्नत के ठीक सामने हिन्दी सिनेमा की चंद नामचीन हस्तियों के हाथों की छाप (हैंड इंप्रिंट्स) भी देखने को मिलेगी। लॉस एंजिल्स के मशहूर हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम की तर्ज पर मुंबई में भी एक बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम बनने जा रहा है, जिसके पहले चरण में हिन्दी सिनेमा के कम से कम 60 दिग्गज कलाकारों के हैंड इमप्रिंट्स यहां संजोए जाएंगे।

मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा में शाहरुख खान, सलमान खान और रेखा के घरों के ठीक सामने ये बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम बनने जा रहा है। अभी तक प्रेमी युगलों के मिलन स्थल के तौर पर मशहूर बैंड स्टैंड नामक इस इलाके में बनने जा रहे इस अनोखे आकर्षण स्थल के लिए बुनियादी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। (बीएमसी) और बांद्रा रेजीडेंट्स एसोसिएशन (बीआरए) ने भी इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

ND
फिल्म नगरी घूमने आने वालों के लिए ये नया आकर्षण स्थल बनाने का विचार मशहूर प्रोडक्शन हाउस यूटीवी की परिकल्पना है। इसका निर्माण कार्य इसके एक चैनल यूटीवी स्टार्स द्वारा किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यूटीवी ने पहले हॉलीवुड हॉल ऑफ फेम का ही देसी संस्करण यहां बनाने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में तकनीकी कारणों से इसका नाम बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम रखना तय किया गया।

इस बारे में चैनल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस परियोजना पर पिछले 6 महीनों से काम चल रहा था। इसे बनाने के पीछे मंशा यही है कि हिन्दी सिनेमा को यहां तक लाने में बेहतरीन योगदान करने वाले कलाकारों की निशानियां उनके चाहने वालों की खातिर हमेशा-हमेशा के लिए सुरक्षित की जाएं। इस वॉक ऑफ फेम का उद्घाटन हिन्दी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन से कराने की कोशिश चल रही है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर शिव को चढ़ाएं भांग की ठंडाई का भोग, जान लें कैसे करें तैयार?

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत

वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है वजन? जानिए क्या है वजह

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष भोग, जानें रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

पीरियड के फ्लोर और कलर से समझ आती है फर्टिलिटी की सेहत, जानिए पीरियड हेल्थ से जुड़ी जानकारी

इस डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से खिल उठेगा चेहरा, अंदर से महसूस होगी ताज़गी

अर्ली मेनोपॉज से बचने के लिए लाइफस्टाइल में आज ही करें ये बदलाव

कब्ज से हैं परेशान तो दूध में मिला कर पी लें बस यह एक चीज

किस महीने की धूप से मिलता है सबसे ज्यादा Vitamin D