आईफा में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को पांच ट्रॉफियां

Webdunia
FILE

फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के तकनीकी दल को इस साल आईफा में पुरस्कार मिलने की जोया अख्तर की ख्वाहिश पूरी हो गई और फिल्म ने इस श्रेणी में पांच ट्रॉफियां हासिल की हैं। दूसरी ओर रॉक स्टार के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार डर्टी गर्ल विद्या की झोली में गया।

जोया को खुद भी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म के गाने ‘सेनोरिटा’ के लिए बॉस्को सीजर को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का, कालरेस काटालान को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी का, आनंद सुबाया को एडिटिंग का तथा अजरुन माथुर को सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग के पुरस्कारों से नवाजा गया।

शाहरुख खान की ‘रा.वन’ ने जहां स्पेशल इफेक्ट, साउंड डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और गीत रिकार्डिंग के लिए अवार्ड हासिल किया वहीं बॉक्स आफिस पर सफल रहने वाली ‘डर्टी पिक्चर’ ने भी कल शाम आयोजित समारोह में तीन पुरस्कार अपने नाम किए। जिनमें परिधान, मेकअप और संवाद श्रेणी के हैं। साथ ही ‘सिंघम’ को सर्वश्रेष्ठ एक्शन का वहीं एआर रहमान को ‘रॉकस्टार’ के संगीत के लिए चुना गया।

इसके साथ ही प्रकाश राज को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार परिणिति चोपड़ा को मिला। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये सुपरफूड्स, हमेशा बने रहेंगे हेल्दी

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

विश्‍व योग दिवस 2025: योग से कैसे कर सकते हैं तोंद को कम?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: मात्र 10 मिनट अंग संचालन करने से ही बने रहेंगे सेहतमंद

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण