यूरोपीय देश में बॉलीवुड का जलवा बरकरार

स्पेन में जगाया बॉलीवुड का जादू

Webdunia
FILE

बॉलीवुड के नृत्य से मुग्ध और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एवं हेलन से प्रेरित होकर 2005 में वह स्पेन चली गईं, सिर्फ यह जानने के लिए कि क्या इस यूरोपीय देश में भी भारतीय नृत्यों का जलवा बरकरार है।

सात वर्ष बाद भारतीय मूल की इस ब्रिटिश लड़की ने पाया कि छात्रों में बॉलीवुड की फ्यूजन नृत्य कला को लेकर काफी उत्साह है।

स्नेहा मिस्त्री, यह वही नाम है जिसने बॉलीवुड के नृत्य-संगीत के जादू को स्पेन तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। डांसर-कोरियोग्राफर स्नेहा मिस्त्री कहती हैं कि स्पेन के लिए बॉलीवुड बिल्कुल नया है, लेकिन उन्हें स्पेन के लोगों को इससे रू-ब-रू कराने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई।

स्पेन में स्थायी रूप से बस जाने के बाद स्नेहा ने वहां मैड्रिड और अन्य शहरों के स्कूलों में लोगों को डांस सिखाना शुरू किया। वह कहती हैं, ‘लोगों से मुझे बॉलीवुड डांस को लेकर जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। बॉलीवुड का यहां अच्छा बाजार है। जब ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ आई, तब हम यह जानते थे कि यह पारंपरिक बॉलीवुड फिल्म जैसी नहीं है, लेकिन इस फिल्म ने आम लोगों की आंखें खोल दी और स्पेन में भी बॉलीवुड को मशहूर होते समय नहीं लगा।

मिस्त्री स्वयं भी भरतनाट्यम नृत्य में पारंगत हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में कोरियाग्राफ भी करना चाहती हैं, उनके अनुसार बॉलीवुड का डांस एक फ्यूजन है। ऐश्वर्या राय, हेलन, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। स्नेहा अपने डांस ग्रुप को भारत भेजने की योजना भी बना रही हैं। बर्मिंघम में जन्मी स्नेहा फिलहाल ‘बॉलीवुड- द-कार्बेट’ नामक नृत्य कार्यक्रम पर काम कर रही हैं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये सुपरफूड्स, हमेशा बने रहेंगे हेल्दी

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

विश्‍व योग दिवस 2025: योग से कैसे कर सकते हैं तोंद को कम?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: मात्र 10 मिनट अंग संचालन करने से ही बने रहेंगे सेहतमंद

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण