मॉरीशस

Webdunia
- बुद्धिनाथ मिश्र

GN
वे हमारे ही पिता तो थे।
जो गए थे सात सागर पार
सभ्यता की ईख बोने
आचरण की भीख देने।
औ बहाने एक सुरसरि-धार
वे हमारे ही पिता तो थे।
परकटे थे वे।
अहेरी के छलावे में
बिक गए थे,
चंद सपनों के भुलावे में।
बन गए थे बाज के आहार
वे हमारे ही पिता तो थे।
तोड़कर जब से गए थे
वे सुनहरी पाँख
फिर कभी बोली न
माँ की डबडबाई आँख
लख न पाया जिन्हें नन्हा प्यार
वे हमारे ही पिता तो थे
लाख वे रौंदे गए
फिर भी जले प्रतिपल
तन बिका था।
किंतु मन था शुद्ध गंगाजल
रच दिखाया इक नया संसार
वे हमारे ही पिता तो थे।

- गर्भनाल से साभार

Show comments

क्या शुगर के मरीज पी सकते हैं गुड़ वाली चाय? जानिए गुड़ के फायदे, नुकसान और सही मात्रा के बारे में।

गट हेल्थ को करना है रिसेट तो खाएं पोषक तत्वों से भरपूर होम मेड माउथ फ्रेशनर, वेट लॉस में भी है मददगार

पीरियड क्रेम्प से राहत दिलाती है ये होम मेड हर्बल चाय, पेनकिलर से ज्यादा होती है असरदार

सेंधा नमक खाएं मगर संभल कर, ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

ठण्ड के मौसम में पुदीना के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

वेलेंटाइन डे पर नवीन रांगियाल की प्रेम कविता : बादल हमारे लिए टहलते हैं

हग करने से मिलते हैं ये 6 बड़े फायदे, वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन पर जानें एक हग कैसे बढ़ाता है प्यार और घटाता है स्ट्रेस?

वेलेंटाइन डे जोक: जब प्रेमिका ने दिया प्रेमी को यूट्यूब रोमांटिक डिनर का ऑफर

हिन्दी में वेलेंटाइन जोक्स : ऐसा हो वेलेंटाइन डे का गिफ्ट कि खुशी से पागल हो जाए

वेलेंटाइन डे पर हिन्दी में अनूठा निबंध