लघु गीत : पहाड़ी नदी

- कमला निखुर्पा

Webdunia
तांक ा
GN

पहाड़ी नदी है
अल्हड़ किशोरी
कभी मचाए
ये धमा चौकड़ी
तो कभी करें किल्लौल

पहाड़ी नदी
बहाती जीवनधारा
सींचे प्रेम से
तरु की वल्लरियां वन औ उपवन

पहाड़ी नदी है अजब पहेली
कभी डराए हरहरा कर ये
जड़ें उखाड़ डालें
तटों से खेले ं
ये अक्कड़-बक्कड़
छूकर भागे, तरु क े तिनके को
आंख मिचौली खेले

आईना दिखा
बादलों को चिढ़ाए
कूदे पहन मोतियों का लहंगा
झरना बन जाए

बहती चली
भोली अल्हड़ नदी
छूटे पहाड़ छूटी घाटियां पीछे
सबने दी विदाई
चंचल नदी
भूली है चपलता
गति मंथर
उड़ गई चूनर
फैला पाट-आंचल

पहाड़ी बनी
पहुंची सिंधु तट
कदम रखे संभल-संभल के
थकी मीलों चमके

पहाड़ी नदी
बन जाती भक्तिन
बसाए तीर्थ
तटों पर पावन
भक्त भजन गाए

दीपों से खेले
लहरा कर बांहें
कहे तारों से
आ जाओ मिलकर
खेलेंगे होड़ा-होड़ी!

तांका का अर्थ है लघु गीत (यह आठवीं शताब्दी का पांच पंक्तियों का जापानी छंद है, जिसमें 5-7-5 -7-7 = 31 वर्ण होते हैं।)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

Diet Tip : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अदरक, दिल की सेहत के लिए है गुणकारी

गर्भावस्था में क्यों बनी रहती है पैरों में सूजन, जानिए कारण और उपचार

सभी देखें

नवीनतम

भीड़ भरी दुनिया में अकेलेपन की भीड़!

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

World cancer day: कैंसर से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाएं?

कौन हैं भारतीय मूल की सिंगर चंद्रिका टंडन जिन्होंने ग्रैमी जीतकर रचा इतिहास, पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी से क्या है रिश्ता

यमुना में जहर डालने के आरोप की राजनीति डरावनी