सपने

Webdunia
- अनुराधा चंदर
6 अप्रैल को मोरशी, महाराष्ट्र में जन्म। बी.ए. एवं कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा। बचपन से कविता लेखन में रुचि। 'कुछ कहता है मेरा मन' काव्य संग्रह प्रकाशित। विश्व हिंदी न्यास से भी जुड़ी हैं एवं स्थानीय रेडियो और टेलीविजन पर भी हिंदी के विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति।1974 से अमेरिका में और अब न्यूयार्क में स्थायी निवास।

GNGN
आँखों से है तुम्हारा नाता...
मन से है तुम्हारा रिश्ता
तो कभी छा गए, सूने मन में
मीठे-मीठे सपने-सुनहरे रंग-बिरंगे सपने
अच्छे-बुरे सपने

कभी छू गए मन को
तो कभी अधूरे ही बिखर गए
थकी आँखों में कुछ साकार सपने
कभी लगे तुम मेरे अपने

कभी धुँधला से गए-
बादल बन
आँख खुली तो उड़ गए पंछ‍ी बन
कभी रहे जीवन के संग

कभी हुए तुम साकार-
कभी हुए निराकार
कौन तुम्हें समझ पाता है
जीवन से क्या है नाता
बस एक सपना
सपना बनके रह जाता।
( डॉ. अंजना संधीर द्वारा संपादित 'प्रवासिनी के बोल' से साभार)

साभार- गर्भनाल

Show comments

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

पुण्यतिथि विशेष : कैसे मिला था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को भारतीय संसद में सम्मान? जानिए उनके जीवन के 15 अनसुने किस्से, जो आपको नहीं पता होंगे

दादा धनीराम कौन थे, जानें उनके कार्य

क्या है पैराडॉक्सिकल इंसोम्निया? जानें कारण और लक्षण

Valentine Week 2025 Celebration Ideas : भारत की ये 5 सबसे रोमांटिक जगहों पर पार्टनर संग मनाएं प्यार का त्यौहार

कौन हैं प्रज्ञानंद? विश्व चैम्पियन डी गुकेश को हराया, जानिए 19 साल के युवा खिलाड़ी की प्रेरक कहानी