हवा बहती है

Webdunia
- हरिबाबू बिंदल

GN
हवा बहती है, लिए कभी सुगंध
कभी बहुत तेज, कभी मंद-मंद
कभी साँय-साँय, आँधी तूफान
घाट‍ी झकझोर, समुद्र में उफान।

कभी श‍ीतल, मन लुभाती
कभी लू बन करके तपाती
हवा, प्राण वायु देती है
कभी प्राण भी हर लेती है।

उपद्रव मचा देती है
घरों-बस्तियों को ढहा देती है
कभी रुक जाती है
पसीना-पसीना, बेचैनी, उमस
उबकाई भर देती है।

हवा चलने की
चाह देती है

कहाँ से आती है
कहाँ जाती है
क्यों आती है
कितने ही प्रश्न
खड़े कर जाती है।

साभार - गर्भनाल

Show comments

होली विशेष भांग की ठंडाई कैसे बनाएं, अभी नोट कर लें यह रेसिपी

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

मुलेठी चबाने से शरीर को मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

वास्‍तु के संग, रंगों की भूमिका हमारे जीवन में

विचार बीज है और प्रचार बीजों का अप्राकृतिक विस्तार!

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

क्या है होली और भगोरिया उत्सव से ताड़ी का कनेक्शन? क्या सच में ताड़ी पीने से होता है नशा?

पुण्यतिथि विशेष: सावित्रीबाई फुले कौन थीं, जानें उनका योगदान

Womens Day: पुरुषों की आत्‍महत्‍याओं के बीच महिलाएं हर वक्‍त अपनी आजादी की बात नहीं कर सकतीं