शब्दों की गति

आकांक्षा यादव (पोर्टब्लेयर)

Webdunia
ND

कागज पर लिखे शब्द
कितने स्थिर से दिखते हैं
आड़ी-तिरछी लाइनों के बी‍च
सकुचाए-शर्माए से बैठे।

पर शब्द की नियति
स्थिरता में नहीं है
उसकी गति में है
और जीवंतता में है।

जीवंत होते शब्द
रचते हैं इक इतिहास
उनका भी और हमारा भी
आज का भी और कल का भी।

सभ्यता व संस्कृति की परछाइयों को
अपने में समेटते शब्द
सहते हैं क्रूर नियति को भी
खाक कर दिया जाता है उन्हें
यही प्रकृति की नियति।

कभी खत्म नहीं होते शब्द
खत्म होते हैं दस्तावेज
और उनकी सूखती स्याहियाँ
पर शब्द अभी-भी जीवंत खड़े हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

ग्रीन टी में चीनी डालना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है सुझाव

जंग पर लिखे गए दमदार शेर और शायरी, जरूर पढ़ें

बाजार से बढ़िया और स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर कैसे बनाएं, पढ़ें मजेदार रेसिपी

शहीद किस भाषा का शब्द है, जानिए हिंदी में शहीद को क्या कहते हैं

सभी देखें

नवीनतम

इन 3 विटामिन्स की कमी से बार बार ड्राई होते हैं लिप्स, जानें सॉफ्ट लिप्स के लिए बेस्ट होम रेमेडीज

मजरूह सुल्तानपुरी के 20 बेहतरीन शेर, बॉलीवुड में दिए हैं इतने गाने

हाथों की कमजोरी से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 असरदार उपाय और पाएं राहत

क्या खाना वाकई हमें खुश कर सकता है? जानिए 11 फूड्स जो बूस्ट कर सकते हैं आपका मूड

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास : एक युग का अंत, एक विरासत की शुरुआत