बेटी पर कविता : मेरे जीवन की बगिया महका दी

पुष्पा परजिया
Daughter Girl Poem
 
वह कोमल सी प्यारी मानो थी पंखुड़ी गुलाब की 
आई जीवन में मेरे, तब मेरी जीवन बगिया महका दी 
लाडो रानी, प्यारी पर थी बड़ी सयानी भी 
तू रही बेखबर इस दुनिया के झूठे जंजालों से  
तू खुश रहती बस अपने पास वालों से   
लिए निर्मल मन करती घर में सवेरा तू 
हंसी से महकाती घर, आंगन मेरा तू 
 
जीवन ज्योत जल जाती मानो तेरे आने से 
लोग मुस्कुराते थे मेरे इतराने से  
मैं इतराती एक बेटी की मां कहलाने से 
आज है जन्मदिन तेरा, दूं क्या तोहफा लाड़ली तुझे 
ले आई हूं यादों की बगिया से कुछ फुल 
स्नेह सरिता में डूबकर अर्पण करूं तुझे 
कहते लोग बेटी धन है पराया, 
पर आज तलक बात न समझ सकी मैं 
बेटी जितनी अपनी होती दुनिया में, 
नहीं होता उतना अपना कोई और 
देखे कई रिश्ते और नाते
सिर्फ प्यार से वह थे भरमाते  
उसमें न दिखा कहीं तुझ-सा प्यार
 
तू ही देती रही सदा सच्चा प्यार हमें...                                                    
लाडो रानी हैप्पी बर्थ डे...। 

ALSO READ: National Girl Child Day: घर आई नन्ही-सी कली
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है इस तरह की फ्रेंड्स थ्योरी, क्या आपके फ्रेंड सर्कल में हैं ये 7 तरह के लोग

इस वजह से हर साल अगस्त में मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, क्या है इस खास दिन का इतिहास?

बरसात में बढ़ रहे स्किन पर पिंपल्स? बचने के लिए रोज रात करें बस ये एक काम

रोज का खाना बनाने में भूलकर भी न करें इन 3 ऑयल्स का यूज, हेल्थ पर डाल सकते हैं बुरा असर

ये हैं भारत के 5 बड़े मुस्लिम कारोबारी, जानिए किस मशहूर ब्रांड के हैं मालिक और कितनी है संपत्ति

अगला लेख