Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रवासी साहित्य : किस्से डोनाल्ड ट्रम्प के...

Advertiesment
NRI Poem
- हरनारायण शुक्ला 
 
पढ़-पढ़ के खबरें ट्रम्प के, हम हो गए निकम्मे,
'ट्रम्प डॉसिए' के हम, पढ़ चुके हैं पन्ने-पन्ने।
 
ट्रम्प स्कैंडल के सिवा, पढ़ने में दिल लगता नहीं,
करते थे तुकबंदी कभी, अब वक्त है मिलता नहीं।
 
डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के, पैंतालीसवें राष्ट्रपति।  
काबिले तारीफ़ तज़ुर्बा उनका, तीन स्त्रियों के रहे पति।
 
बन गए ट्रम्प जी राष्ट्रपति, पर दाल में कुछ तो काला है,
क्या रुसी साइबर दखलंदाजी, ट्रम्प को जिताने वाला है ?
 
ट्रम्प और पुतिन का कहना है, रूस का कोई हाथ नहीं,
पर कोमी व मूलर ऐसे हैं, कि सुनने को तैयार नहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेहत के लिए है अच्छा, हरा ताजा बथुआ, पढ़ें 10 गुण




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi