Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

happy global parents day पर कविता : माता-पिता के चरणों में...

Advertiesment
happy global parents day poem
जिनके साथ बचपन में खेला
जिनसे सुनी लोरियां मैंने 
जिनका साया छांव थी मेरी 
जिनके लिए थी एक नन्ही परी मैं
जिनकी आंखों में था
इंतज़ार मेरे आने का ...   
जिनके के लिए था 
मेरे मन में प्यार 
जो थे मेरा जीवन 
और जो है आज भी 
मेरा तन-मन,
जिनसे महकती थी
जीवन बगिया मेरी 
और जिनसे हुआ 
गुले बहार मेरा चमन 
अब एक ठंडी-सी
मीठी-सी याद है मन में 
जो भर देती है अंखियों में 
अंसुवन जल  
 
क्यूं वो सहारे छीन गए?
क्यों वो हमसे दूर हो गए 
जिनसे पाया था ये जीवन
जिनसे पाया था ये जीवन 
माता-पिता के चरणों में 
कोटि-कोटि वंदन 
...कोटि कोटि वंदन।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Global Day of Parents 2021 - जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व माता-पिता दिवस, क्या है 2021 की थीम