पन्द्रह अगस्त पर कविता : आजादी का पावन पर्व

पुष्पा परजिया
बात आज की नहीं न जाने कितने दशक पुरानी है,
दुश्मन चीन की फितरत में तो भरी हुई बेईमानी है।
 
कहते थे बरसों पहले तुम हैं हिन्दी-चीनी भाई-भाई,
फिर सीमा पर चुपके-चुपके किसने थी आग लगाई।
 
फेंगशुई का बहाना करके क्यों अंधविश्वास फैलाया,
नकली और घटिया चीजों का भारत में जाल बिछाया।
 
लड़ियां, घड़ियां और पटाखे, टीवी व एसी दे गए,
सस्ती चीजें पकड़ाकर के हमसे वो करोड़ों ले गए।
 
न समझ सके तब हम इन पाखंडियों की चाल को,
जब तक सरहद पर वीरों ने न देखा चीनी जाल को। 
 
बेनकाब दुश्मन है उसका असली चेहरा देख लो,
पहचानों और अभी रोक दो शत्रु है बहरा देख लो। 
 
हमें बेचकर चीजें अपनी पैसा जो हमसे पाएगा,
हथियार खरीदेगा उससे व हमको आंख दिखाएगा।
 
सस्ता नहीं लहू हमारे किसी भी सैनिक भाई का, 
विषधर जैसे दुश्मन ने कब साथ दिया सच्चाई का।
 
आदत से मजबूर है जो वो गंदा खेल ही खेलेगा,
एक अगर हो जाएंगे हम कब तक हमको झेलेगा।
 
आजादी का पावन पर्व पन्द्रह अगस्त जब आएगा,
दुश्मन की छाती पर मूंग दलता तिरंगा फहराएगा।
 
वन्दे मातरम् ..! 

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?

अगला लेख