महिला दिवस पर कविता : नारी शक्ति का दिन है...

रेखा भाटिया
आज महिला दिवस है, नारी शक्ति का दिन है, 
 

 
 
शक्ति जो दुनिया को आप में दिखाई देती है, 
मेरी नजर से देखें तो मुझे आप में दिखाई देता है समर्पण, 
समर्पण प्यार का, समर्पण दुलार का, समर्पण सेवा का, 
करुणा, दया, संरक्षण, परवाह, सादगी दूजे नाम हैं आपके, 
आपका स्पर्श जीवन में विश्वास जगाता है, 
मन को चंदन और कर्म को पानी बनाता है, 
आपका वेग तपते मन को ठंडी बौछारों से भिगोता है,
 
कठिन राह से थकी रगों में नया रक्त दौड़ने लगता है,
अंधेरों में सिमटी जिंदगियों को आप योद्धा बनाते हैं, 
नई राहें दिखाते हैं, सींचते हैं, निखारते हैं,
हम ऋणी हैं आपके प्यार के, 
हम कर्जदार हैं आपके दुलार के, 
हम आभारी हैं आपके समर्पण के, 
आज नारी शक्ति का दिन है, 
धन्यवाद है हर नारी का इस संसार में, 
 
हर रूप में मां, बहन, बेटी, पत्नी, सखा, प्रेमिका, शिक्षिका और कई-कई रूप, 
नारी जो स्वच्छ बहता पानी है, जो हर रूप में, हर स्थिति में ढल जाती है, 
जिसके बिना जीवन अधूरा है, प्यासा है, 
नारी जिससे यह सृष्टि तृप्त होती है, जो जीवन आधार है, 
संसार में भगवान का भेजा हुआ साक्षात रूप है नारी, 
प्रकृति का दूजा नाम जिसे देवों ने भी सर्वस्व स्थान दिया है, 
शक्ति का मान, नारी क्यों आज तरसे है अपने ही सम्मान को?
 
स्वयं को पहचान, तुझ में शक्ति अपार है, 
स्वयं को नमन कर और आगे बढ़ चल, 
ठोकर मार उसे जो तेरा सम्मान करना न जाने, 
बढ़ चल, बढ़ चल, नई राहें तेरा रस्ता तके हैं, 
तेरे आंचल में हैं अपार खुशियां, 
आज नारी शक्ति का दिन है।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

जानिए कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ , किस परिवार से आता है क्रिकेट का यह युवा सितारा?

एक ग्रह पर जीवन होने के संकेत, जानिए पृथ्वी से कितना दूर है यह Planet

समर्स में शरीर की गर्मी बढ़ा देती हैं ये चीजें, पड़ सकते हैं बीमार

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या है परेश रावल के यूरीन से इलाज के दावे का सच, जानिए क्या बोले यूरोलॉजिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

मृतकों की देहलीज पर रखे कंडों की आग बुझने से पहले ठंडी न हो जाए इंतकाम की आग

ब्रदर्स एंड सिस्टर्स डे पर अपने प्यारे भाई और बहन को भेजिए ये अनमोल मैसेज, दिन बनेगा यादगार