कन्यादान

- परवीन शाकिर

Webdunia
WD

बाल संदल के पानी में भीगे हुए
जिस्म चंदन के मस1 से दमकता हुआ
आँख ख्वाबों की अफ्शाँ2 से बोझल बहुत
होंठ पर अनकही का मजा!

गोरी-गोरी कलाई से लिपटी हुई मोतियों की लड़ी
सुर्ख जरतार3 जोड़े में सिमटी हुई एक कच्ची कली
गाहे-गाहे झलकती हुई मोहिनी शक्ल वह- चाँद-सी
चूडि़यों की खनक
और पायल की छनछन से छनती हुई
कैसी प्यारी हँसी
तिस पे सखियों की वह छेड़ कि
आइने से भी नजरें मिलाई नहीं जा सकें!
शामियाने के परली तरफ,
वक्त के जब्र4 के सामने,
चुप खड़ी ममता-
जिसके चारों तरफ
तश्‍ना5 होठों, गुर्सता6 निगाहों, लटकती जुबानों, बदनगीर7,
गुर्राहटों का अजब गोल है
और उसी गोल से
अपनी नाजों की पाली की खातिर
बड़े सब्र से
एक मजबूर हिरनी की सूरत वह चुन लाई है
इक जरा कम-जरर8 भेडि़या!

1. स्पर्श 2. सुनहरा 3. सोने के या सुनहरी तारों से बना हुआ 4. अत्याचार 5. प्यासे 6. भूखी 7. शरीर पर छाने वाली 8. कम हानि पहुँचाने वाला।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह