पुत्र का जवाब

जयपुर में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट से आहत होकर पुत्र से फोन पर वार्तालाप

Webdunia
- सुषमा श्रीवास्तव

20 दिसंबर 1958 को हाथरस (उप्र) में जन्म। दयालाबाग एजुकेशनल इंस्टीट्‍यूट, आगरा से संस्कृत में एमए, एमएड, नई दिल्ली, बगदाद और सिंगापुर में अध्यापन कार्य। विद्यालय पत्रिका साधना का संपादन, लघु नाटकों, नृत्य नाटिकाओं का लेखन व मंचन। अनुभूति, हिन्दी चेतना, साहित्य कुंज आदि पत्रिकाओं में लेख और कविताएँ प्रकाशित। वर्तमान में अमेरिका में निवास ।

GN
बेटा... ये क्या हो रहा है?
दुनिया में कहीं भी शांति नहीं।
कहीं बम विस्फोट तो कहीं भूकम्प, कहीं चक्रवात।

पुत्र ने सहजता से दिया उत्तर :
माँ! ये कलयुग है, कलयुग।
इसमें क्या आसमान से फूल-पत्तियाँ गिरेंगी।

उत्तर सुनकर हमें हुआ गर्व
सोचने लगी...
ये तो मुझसे भी ज्यादा निकला समझदार
न तर्क, न वितर्क
कलयुग और सतयुग का अंतर
बड़ी जल्दी समझ गया ।

इतनी कम उम्र में ही
परिस्थितियों को सही माने में जान गया।

उसकी बात सोलह आने सही...
कलयुग यानी मशीनी युग में
बच्चे बड़ी जल्दी समझदार हो रहे हैं
उनकी समझदारी देख हम भी फूले नहीं समा रहे हैं ।

और ये भूल रहे हैं कि...
परिस्थितियों को समझने और सामंजस्य बैठाने में
लगता है वक्त।

परिणाम सामने हैं...
प्राकृतिक आपदा, परमाणु आपदा, सामाजिक आपदा।
आपदा... आपदा... और आपदा...

कुछ ही लोग बुद्धि और विवेक से लेते हैं काम
वैज्ञानिक तकनीकों को लोकहित में लगाते हैं
एक ही नहीं सैकड़ों को आराम पहुँचाते हैं।

Show comments

ये है दुनिया में खाने की सबसे शुद्ध चीज, जानिए क्या हैं फायदे

मकर संक्रांति 2025: पतंग उड़ाने से पहले जान लें ये 18 सावधानियां

भीगे हुए बादाम या सूखे बादाम, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

क्या आपको महसूस होती है सूर्यास्त के बाद बेचैनी, हो सकते हैं ये सनसेट एंग्जाइटी के लक्षण

थपथपाएं माथा, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानें क्या है सही तरीका

Vivekananda Jayanti 2025: स्वामी विवेकानंद जयंती पर क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस?

ये है दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी आदवी, मात्र 2 साल की उम्र में कैसी किया ये कारनामा

यामी गौतम ने संस्कृत भाषा से रखा बेटे का नाम, जानिए नाम और अर्थ

Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 15 जबरदस्त कथन, बदल देंगे आपका पूरा जीवन

खुश रहने के लिए युवा अपना रहे हैं 8+8+8 का फॉर्मूला, जानिए फायदे