प्रवासी कविता : छिट पुट

Webdunia
- सुदर्शन प्रियदर्शिनी

लाहौर, पाकिस्तान में जन्म। पंजाब विश्वविद्यालय से एम.ए., पी.एच.डी.। कुछ समय तक सरकारी कॉलेज लुधियाना में प्राध्यापिका रहीं। 1982 में अमेरिका आईं और अब ओहायो में रहती हैं। हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए श्रेष्ठ नाटकों। हिंदी फिल्मों के नामी कलाकारों और गायकों के दर्जनों प्रदर्शन करवाए। प्रकाशित कृतियाँ : रेत की दीवार, कनिका, सूरज नहीं उगेगा तथा काँच के टुकड़े (सभी कहानी संग्रह)। शिखण्डी युग (कविता संग्रह) ।

GN
कितने ही आँचलों
से ढ़ँकते रहते हैं
हम अपने
दुबके हुए
नासूर।

पाते हैं हम
सुख भरपूर
तन को सँवारने का
पर मन उतना ही
छिट पुट
दिन पर दिन
रीतता रहता है
भुरभुरी हुई
दीवार-सा

नदी का कोई
बाँध टूट कर
न जाने किन-किन
दिशाओं से
जूझता हुआ
आँखों में आकर
बस जाता है

मोह-बन्ध
के मोह पाश
तोड़कर
नहीं निकल
पाते हम
उम्रभर
सब कुछ
पर कुछ भी
नहीं
फिर भी जीते हैं
हम सब भूल कर

साभार - गर्भनाल

Show comments

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

घर पर रखी ये 3 इलेक्ट्रिक चीजें बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, तुरंत हटाएं

हिन्दी कविता : पतंग हूं मैं..

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का प्रथम समाधि स्मृति दिवस

पुण्यतिथि विशेष : कैसे मिला था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को भारतीय संसद में सम्मान? जानिए उनके जीवन के 15 अनसुने किस्से, जो आपको नहीं पता होंगे

दादा धनीराम कौन थे, जानें उनके कार्य