प्रवासी कविता : पहले और अब

गर्भनाल
- हरिबाबू बिंदल
 


 
पहले कहती थी, 'सुनिए'!
अब कहती है, 'सुनीये'?
पहले कहती थी, 'चलिए'!
अब कहती है, 'चलिये'?
 
तब पूछती थी, 'कहां थे'!
अब पूछती है, 'थे कहां'?
तब रोज नास्ता गर्म-गर्म
अब सब जाने गया कहां।
 
पहले कहती थी, 'आइए'!
अब कहती है, 'जाइये'?
तब कहती थी, 'आ जाइए'!
अब कहती है, 'चले जाइये'?
 
तब मेरी बांह, ही तकिया
अब सारा बदन तकिया।
तब सुई धागा, मेरा बटन
अब है तन मेरा बखिया।
 
तब फाये सी, अब ज्यों कोड़ा
तब थी, हॉट, अब त्यों सोड़ा?
तब थी घोड़ी, हम थे घोड़ा
तब वह राह, अब है रोड़ा।
 
तब पत्ती सी, अब साख सूखी
तब थे सुखी, अब है दु:खी
वह चंद्रमुखी, हुई सूर्यमुखी
अब बनी वही, ज्वालामुखी।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर शिव को चढ़ाएं भांग की ठंडाई का भोग, जान लें कैसे करें तैयार?

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत

वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है वजन? जानिए क्या है वजह

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष भोग, जानें रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

महर्षि दयानन्द सरस्वती के 5 विशेष कार्य जिनके कारण रखा जाता है उन्हें याद

आंखें निकालीं, जीभ काटी, शरीर से चमड़ी उधेड़े जाने पर भी नहीं कुबूला इस्लाम, जानिए संभाजी की शूरता और बलिदान की महागाथा

हड्डियों की मजबूती से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल में बहुत फायदेमंद है व्रत में खाई जाने वाली ये चीज, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

केमिकल फ्री स्किन चाहते हैं तो इस नैचुरल फेस मास्क को आजमाएं, भूल जाएंगे पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट

सफेद बालों को नेचुरली काला करने के लिए बहुत असरदार है ये DIY नुस्खे