रहस्य

Webdunia
- शकुंतला बहादुर

GN
न जाने क्यों मन मेरा ये कभी-कभी,
हो जाता विक्षुब्ध अचानक बस यों ही।
मन अतीत की बातों में खो जाता है ऐसे,
बाढ़ आई सरिता में कोई डूब जाए जैसे।

तभी अचानक मानो सोते से जग जाता,
बड़ी देर तक ठगा ठगा-सा है रह जाता।
फिर भविष्य की आशंका से, चिंता में फँस जाता,
निष्‍क्रियता-स‍ी छा जाती और समय खो जाता।

काल-चक्र तो प्रतिक्षण चलता ही रहता है,
मन बेचारा चक्की में पिसता रहता है।
कभी विगत क‍ी भूलें, उनका पश्चाताप,
मन में जैसे झंझावात मचा जाता है।

कभी अनागत की आशंका से उपजा भय,
मन का सब सुख-चैन छीन ले जाता है।
आगत वर्तमान सुखदायक होकर भी,
सहमा-सा चुप खड़ा उप‍ेक्षित रह जाता है।

कभी यहाँ और कभी वहाँ मन भागा-सा फिरता है,
स्थिरता के बिना बावरा, सब कुछ खो देता है।
बीत गए को नहीं सोचना, आगे की है राह खोजना,
वर्तमान जो खड़ा सामने, उसका हर पल हमें पकड़ना।

आज बनेगा भूत यहाँ कल, यह‍ी आगामी कल जन्मेगा,
सदा सफल वह जीवन होगा, इस रहस्य को जो जानेगा।

साभार- गर्भनाल

Show comments

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सोमवार सुविचार: पॉजिटिव सोच के साथ करें हफ्ते की शुरुआत

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

क्या कुत्ते के पंजा मारने से रेबीज हो सकता है? जानिए इस डर और हकीकत के पीछे की पूरी सच्चाई

अगर हाथों में नजर आ रहे हैं ये लक्षण तो हाई हो सकता है कोलेस्ट्रॉल, न करें नजरअंदाज

तेजी से वेट लॉस करने के लिए आज से ही शुरू कर दें इंटरवल वॉकिंग, हार्ट और नींद में भी है असरदार