मॉरीशस

Webdunia
- बुद्धिनाथ मिश्र

GN
वे हमारे ही पिता तो थे।
जो गए थे सात सागर पार
सभ्यता की ईख बोने
आचरण की भीख देने।
औ बहाने एक सुरसरि-धार
वे हमारे ही पिता तो थे।
परकटे थे वे।
अहेरी के छलावे में
बिक गए थे,
चंद सपनों के भुलावे में।
बन गए थे बाज के आहार
वे हमारे ही पिता तो थे।
तोड़कर जब से गए थे
वे सुनहरी पाँख
फिर कभी बोली न
माँ की डबडबाई आँख
लख न पाया जिन्हें नन्हा प्यार
वे हमारे ही पिता तो थे
लाख वे रौंदे गए
फिर भी जले प्रतिपल
तन बिका था।
किंतु मन था शुद्ध गंगाजल
रच दिखाया इक नया संसार
वे हमारे ही पिता तो थे।

- गर्भनाल से साभार

Show comments

युद्ध के संबंध में क्या कहती है चाणक्य नीति?

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

घर की लाड़ली को दीजिए श अक्षर से शुरू होने वाले ये पारंपरिक नाम

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या है परेश रावल के यूरीन से इलाज के दावे का सच, जानिए क्या बोले यूरोलॉजिस्ट

इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिटनेस, फास्टिंग और लाइफस्टाइल पर विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन संपन्न

पहलगाम अटैक के बाद क्‍यों हो रही है फिल्‍म The Social Dilemma की चर्चा?

इंदौर में स्वस्थ जीवनशैली और लंबी उम्र के लिए जागरूकता कार्यक्रम, "लिव लॉन्ग, लिव स्ट्रॉन्ग"