अफ्रीका में गरीबी मिटाएंगे भारत-अमेरिका

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013 (12:54 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने उप सहारा अफ्रीका में गरीबी से निपटने के लिए भारत की सस्ती तकनीक की मदद लेने के लिए उसके साथ हाथ मिलाया है।

विश्व बैंक के हाल में जारी आंकड़े के अनुसार उप सहारा अफ्रीका में विश्व के एक तिहाई से अधिक गरीब लोग रहते हैं जिनकी आय प्रतिदिन 1.2 डॉलर है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में भी विश्वभर के कुल गरीबों के करीब एक तिहाई लोग रहते हैं।

यूएसएड के प्रशासक राज शाह ने गुरुवार को सांसदों से कांग्रेस की बैठक में कहा कि भारत में बड़ी संख्या में तकनीकी साझेदार हैं जिन्होंने इस प्रयास में योगदान दिया है। भारत अमेरिका के साथ ‘भविष्य का पोषण करने की साझीदारी’ के तहत उप सहारा अफ्रीका में भुखमरी दूर करने के लिए अपने संसाधनों को लगाएगा।

भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने प्रश्न पूछा था कि अमेरिका कृषि के विकास एवं गरीबी कम करने के लिए किस तरह भारत की मदद कर रहा है? इसके जवाब में शाह ने कहा कि हमें लगता है कि यह एक नए मॉडल का द्योतक है कि भारत उप सहारा अफ्रीका में गरीबी से निपटने के लिए हमारे साझीदार के तौर पर अपनी तकनीकों और व्यवसायों की मदद से बड़ी भूमिका निभा रहा है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

सभी देखें

नवीनतम

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलु उपाय

ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार कविता: भारत के स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत पंक्तियां

शताब्दी वर्ष में समाज परिवर्तन के लिए सक्रिय संघ