जैक्सन की भयावह पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Webdunia
ND
अपनी अदाओं से करोड़ों को लुभाने वाले माइकल जैक्सन (एमजे) का शरीर पूरी तरह से खोखला हो चुका था। वे केवल हड्डियों का ढाँचा रह गए थे। उनके सारे बाल झड़ चुके थे और मौत के समय विग लगी थी। पोस्टमार्टम में उनके पेट में केवल गोलियाँ मिली हैं। 'सन में प्रकाशित उनकी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भयावह खुलासा हुआ है।

जिसमें कहा गया है कि माइकल की पसलियाँ टूट चुकी थीं। नारकोटिक पेनकिलर्स के इंजेक्शन से उनके कंधे, पृष्ठ भाग और जाँघें बुरी तरह से छिदी हुई थीं। ये इंजेक्शन वे सालों से दिन में तीन बार लेते थे। वे दिन में एक बार ही भोजन कर पाते थे। पैथॉलॉजिस्ट को उनका पेट खाली मिला। उसमें केवल गोलियाँ थीं, जो उन्होंने दर्द निवारक इंजेक्शन के पहले ली थीं और इसी से उनकी हृदय गति रुक गई थी। उनके बाएँ कान के ऊपर बाल बिलकुल नहीं रह गए थे।

1984 में पेप्सी के विज्ञापन के दौरान दुर्घटना में उनके बाल जल गए थे। हृदय गति रुकने के कारण उनके साथ के लोगों ने उनके दिल के आसपास जोरदार पम्पिंग की थी, ताकि वे इस स्थिति से बाहर निकल सकें। इसी प्रयास में उनकी पसलियाँ टूट गई। उनके हृदय के पास इंजेक्शन लगाने के चार निशान भी मिले। उनके घुटनों पर चोट के निशान थे और पीठ पर भी एक घाव था, जो उन्हें गिरने से लगा था। उनके चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी के निशान थे। प्लास्टिक सर्जरी से बनी उनकी नाक का ब्रिज दाहिनी ओर से आंशिक रूप से खत्म हो चुका था।

माइकल जैक्सन की मौत के समय मौजूद एकमात्र हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कोनार्ड मरे संदेह के घेरे से बाहर हैं। यहाँ पुलिस ने उनसे तीन घंटे पूछताछ की थी। डॉ. मरे की प्रवक्ता ने बताया कि वे ही एकमात्र गवाह थे, जो बता सकते थे कि माइकल को क्या हुआ था। पुलिस को उन पर कोई संदेह नहीं रह गया है।

पॉप किंग माइकल जैक्सन की मौत के बाद अब सबकी नजरें उनके बच्चों पर टिकी हुई हैं, जिन्हें जैक्सन ने वर्षों तक दुनिया की नजरों से छुपाए रखा। जैक्सन के बच्चे पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब वर्ष 2002 में जैक्सन ने अपने सबसे छोटे बेटे को एक होटल की बालकनी से नीचे लटका दिया था।

पॉप स्टार का परिवार उनके तीनों बच्चों प्रिंस माइकल (12), पेरिस कैथरिन (11) और प्रिंस माइकल द्वितीय (7) को इस सदमे से बाहर निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है। जैक्सन के पिता जोय जैक्सन ने कहा कि जैक्सन के तीनों बच्चों की जिम्मेदारी उनकी और उनकी पत्नी की है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह