योगेलेनियन विवि में दिखा हिन्दी प्रेम

Webdunia
- विनोद अग्निहोत्र ी
ND

पिछले करीब सौ सालों से हिन्दी और संस्कृत ने पोलैंड को भारत के साथ जोड़े रखा है। यह काम प्रसिद्ध खगोलशास्त्री कोपरनिकस और पोप जॉन पॉल द्वितीय को शिक्षा देने वाले उस ऐतिहासिक योगेलेनियन विवि ने किया है जो पिछले सात सौ वर्ष से भी ज्यादा समय से इतिहास के तमाम झंझावातों को झेलने के बावजूद अपने शैक्षिक मूल्यों पर अडिग खड़ा है।

इसकी एक झलक शनिवार को राजधानी वारसा से करीब पाँच सौ किमी दूर क्राको शहर में तब देखने को मिली जब राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल की यहाँ हिन्दी और संस्कृत के विद्वानों और विद्यार्थियों से मुलाकात हुई। क्राको में राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ने योरप के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में एक योगेलेनियन विवि का दौरा किया।

वहाँ उन्होंने हिन्दी और संस्कृत के शिक्षा केंद्र में पढ़ाने वाले शिक्षकों कुलपति एवं अन्य अधिकारियों को यहाँ आयुर्वेद की शिक्षा शुरू करने का सुझाव दिया। विवि के अधिकारियों ने श्रीमती पाटिल के सुझाव को सिर माथे लिया।

इस विश्वविद्यालय में पिछले सौ सालों से संस्कृत और हिन्दी की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा- मैंने पाया कि हिन्दी के प्रति यहाँ बहुत प्रेम है। पोलैंड के लोग हिन्दी सीखना चाहते हैं और भारत के बारे में जानना चाहते हैं। कोपरनिकस भी यहीं पढ़े थे और इंडोलॉजी की शिक्षा यहाँ प्रमुख विषय है। इसलिए राष्ट्रपति पाटिल ने यह सुझाव दिया है कि विवि में आयुर्वेद की शिक्षा भी दी जानी चाहिए।

Show comments

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है इस तरह की फ्रेंड्स थ्योरी, क्या आपके फ्रेंड सर्कल में हैं ये 7 तरह के लोग

इस वजह से हर साल अगस्त में मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, क्या है इस खास दिन का इतिहास?

बरसात में बढ़ रहे स्किन पर पिंपल्स? बचने के लिए रोज रात करें बस ये एक काम

रोज का खाना बनाने में भूलकर भी न करें इन 3 ऑयल्स का यूज, हेल्थ पर डाल सकते हैं बुरा असर

ये हैं भारत के 5 बड़े मुस्लिम कारोबारी, जानिए किस मशहूर ब्रांड के हैं मालिक और कितनी है संपत्ति