सुनील त्रिपाठी के कथित शव का परीक्षण जारी

Webdunia
गुरुवार, 25 अप्रैल 2013 (18:33 IST)
न्‍यूयॉर्क। अमेरिका में गत सप्ताह हुए बोस्टन धमाके के लिए पहले जिम्मेदार ठहराए गए लापता भारतीय छात्र सुनील त्रिपाठी के कथित शव का परीक्षण अभी जारी है। ब्राउन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला 22 वर्षीय भारतीय छात्र सुनील त्रिपाठी गत 16 मार्च से लापता था।

फेसबुक पर लोगों ने बोस्टन धमाके में एफबीआई द्वारा जारी की गई संदिग्धों की तस्वीर से सुनील की तुलना करके उसे ही संदिग्ध हमलावर घोषित कर दिया था। इसके बाद खबरों में सुनील को ही संदिग्ध के रूप में दिखाया जाने लगा लेकिन बाद में इससे पर्दा हट गया।

पुलिस ने बुधवार देर रात एक नदी से एक युवक का शव बरामद किया है। यह युवक करीब 20 वर्ष उम्र का है और इसकी लाश कई दिनों से पानी में थी। पुलिस को संदेह है कि यह लापता सुनील का शव है और इसीलिए अभी लाश का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम