हिंदू परंपराओं के लिए महिला सम्मेलन आयोजित

Webdunia
बुधवार, 24 अप्रैल 2013 (16:42 IST)
कैलिफोर्निया। भारतीय महिलाओं की सारी दुनिया में प्रगति और वृद्धि के लिए बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने 30 मार्च को अपना छठवां वार्षिक महिला सम्मेलन आयोजित किया।

इस सम्मेलन में तीन सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस वर्ष का विषय था-कालजयी परम्पराएं : अतीत का समारोह और भविष्य का निर्माण, जिसके तहत हिंदू परम्पराओं के महत्व, उनकी समझ, उनके बारे में जानकारी देना और भावी पीढ़ियों को इनके अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया गया। विभिन्न वक्ताओं ने अपने निजी अनुभवों को साझा किया और विभिन्न विषयों से श्रोताओं को जोड़ा।

इस अवसर पर एक अध्यापिका निधि तुरखिया ने अपनी हिंदू विरासत पर गर्व को जाहिर किया और बताया कि उन्हें एक गर्वित हिंदू अमेरिकी बनाने में उनकी हिंदू पृष्ठभूमि ने बड़ी अहम भूमिका निभाई। एक मार्केटिंग स्ट्रेटिजिस्ट, कोमल पारिख ने कहा कि अपने धर्म की समझ, जानकारी तथा परम्पराओं और मूल्यों का ज्ञान आराम और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में बहुत उपयोगी है।

एक प्रोजेक्ट मैनेजर, रोमा पटेल ने अपने मू्ल्यों, परम्पराओं और संस्कृति को बनाए रखने की बात कही और इन्हें प्रचलन में बनाए रखने का एक वास्तविक और सक्षम उपायों को बताया तथा इस बात पर जोर दिया कि कैसे इन्हें भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखा जा सके।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम