Biodata Maker

भारतीय मूल के पूर्व अफसर ने जुटाए 20 लाख डॉलर

Webdunia
गुरुवार, 11 जुलाई 2013 (12:06 IST)
वाशिंगटन। ओबामा प्रशासन में अधिकारी रह चुके भारतीय मूल के अमेरिकी रो खन्ना ने सिलिकॉन वैली से अमेरिकी कांग्रेस में दाखिल होने के लिए लगभग 20 लाख डॉलर जुटा लिए हैं।

खन्ना, राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रतिनिधि सभा में नेता नैंसी पेलोसी समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं का समर्थन पा चुके वरिष्ठ डेमोक्रेटिक नेता माइक होंडा के खिलाफ मैदान में हैं। खन्ना सिलिकॉन वैली के शीर्ष लोगों से पर्याप्त राशि जुटाने में सफल रहे हैं।

खन्ना के प्रचार अभियान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 30 जून तक 17,44,761 डॉलर जुटा लिए थे।

उन्होंने कहा कि अगले 3 माह में 10,34,022 डॉलर जुटाकर वे चुनौती पेश करने वाले ऐसे पहले व्यक्ति बन जाएंगे जिसने शुरुआती तिमाही में बिना ‘स्ववित्त पोषण’ के ही 7 अंकों की राशि जुटा ली।

पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा प्रस्तावित किए गए 71 वर्षीय होंडा ने 30 जून को खत्म हुई दूसरी तिमाही तक 3,45,000 डॉलर जुटाए।

सात बार कांग्रेस सदस्य रह चुके होंडा के पास इस राशि के अलावा 3,75,000 डॉलर हैं जबकि खन्ना के बैंक खातों में 17.5 लाख डॉलर हैं। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

मेंटल हेल्थ स्ट्रांग रखने के लिए रोजाना घर में ही करें ये 5 काम

Benefits of sugar free diet: 15 दिनों तक चीनी न खाने से शरीर पर पड़ता है यह असर, जानिए चौंकाने वाले फायदे

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

सभी देखें

नवीनतम

Rani durgavati:वीरांगना रानी दुर्गावती: मुगलों को कई बार चटाई धूल

तेज़ी से फैल रहा यह फ्लू! खुद को और अपने बच्चों को बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय

महाराष्ट्र उर्दू साहित्य कला के 50 वर्ष पूरे होने पर बहार-ए-उर्दू, जावेद अख्तर,शेखर सुमन समेत कई हस्‍तियां करेंगी शिरकत

क्या फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों की पत्नी पहले पुरुष थीं?

जब पंड‍ित छन्‍नूलाल मिश्र ने मोदी जी से कहा था- मेरी काशी में गंगा और संगीत का ख्‍याल रखना