Hanuman Chalisa

भारतीय साइकिल यात्री अभिषेक कुमार शर्मा ओस्लो पहुंचे

Webdunia
- सुरेशचन्द्र शुक्ल, ओस्लो, नार्वे से 


 
ओस्लो। भारतीय साइकिल यात्री अभिषेक कुमार शर्मा ओस्लो पहुंच गए हैं। उत्तरप्रदेश के रहने वाले अभिषेक कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं का आशीर्वाद लेकर आए हैं और विश्व में भारतीय पर्यावरण, शांति और मेक इन इंडिया का प्रचार कर रहे हैं। 
 
भारतीय राजदूत से मिले - 
 

 
गत दिवस उनका स्वागत नार्वे में भारतीय राजदूत महामहिम एन.ए.के. ब्राउने (HE N A K Browne) ने किया और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। वे यहां ओस्लो में रहने वाले भारतीयों से भी मिले। 
 
22 फरवरी 1988 को फतेहगढ़, फरुक्खाबाद, उत्तरप्रदेश में जन्मे साइकिल यात्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह अपनी मां श्रीमती मंजू शर्मा और पिता ब्रजेश शर्मा का आशीर्वाद लेकर भारत भ्रमण पर 10 नवंबर 2014 को निकले थे। भारत में उन्होंने 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रचार के द्वारा लोगों को जागृत करने का संदेश पहुंचाया। 
 
विश्व भ्रमण की ओर-  
 
दो वर्ष की भारत यात्रा के बाद 28 मार्च 2016 को इस युवा बहादुर साइकिल यात्री ने विश्व भ्रमण का निर्णय लेकर अपनी साइकिल यात्रा को आगे बढ़ाया। अपने उद्देश्य को ग्लोबल वार्मिंग, मेक इन इंडिया, विश्व शांति का संदेश देते हुए लोगों की सोच में बदलाव लाने के लिए प्रचार करते विश्व यात्रा करने के लिए निकल पड़े हैं। भारत से वह जहाज में फ्रेंकफुर्ट, जर्मनी पहुंचे और जर्मनी की यात्रा की। जर्मनी से स्वीडन, डेनमार्क होते हुए ओस्लो पहुंचे हैं। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

International Picnic Day 2026: पिकनिक दिवस का महत्व: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन?

अगला लेख