भारतीय मूल की वकील को मिला अमेरिकी विदेश मंत्रालय में पद

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (18:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी वकील मनीषा सिंह को आर्थिक कूटनीति का प्रभारी बनाते हुए विदेश मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद के लिए नामित किया है।
 
फ्लोरिडा की सिंह अभी मुख्य काउंसल और सीनेटर डैन सुलिवन की वरिष्ठ नीति सलाहकार हैं। अगर सीनेट में उनके नाम की पुष्टि हो जाती है तो वे आर्थिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री के तौर पर चार्ल्स रिवकिन का स्थान लेंगी। उनका नामांकन कल सीनेट को भेजा गया।
 
रिवकिन ने जनवरी में ट्रंप के अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने पर इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यह पद खाली था। सिंह (45) ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक, एनर्जी एंड बिजनेस अफेयर्स में पूर्व सहायक विदेश मंत्री रह चुकी हैं और सीनेट की विदेश संबंधों की समिति में वरिष्ठ सहायक के तौर पर सेवा दे चुकी हैं।
 
सिंह ने कई बहुराष्ट्रीय कानूनी कंपनियों में भी काम किया है। उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी वॉशिंगटन कॉलेज ऑफ लॉ से अंतरराष्ट्रीय कानून अध्ययन में एलएलएम की डिग्री हासिल की, यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा कॉलेज ऑफ लॉ से जेडी और 19 वर्ष की आयु में यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी से बीए किया।
 
उन्होंने नीदरलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ लीडेन लॉ स्कूल से भी पढ़ाई की है। सिंक के पास फ्लोरिडा, पेन्सिलवेनिया और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में वकालत करने का लाइसेंस भी है तथा वे धाराप्रवाह हिन्‍दी भी बोलती हैं।
 
उत्तर प्रदेश में जन्मी सिंह बचपन में अपने माता-पिता के साथ फ्लोरिडा आई थीं। वॉशिंगटन एग्जामिनर को इस वर्ष की शुरुआत में दिए साक्षात्कार में सिंह ने कहा था कि उन्होंने सीनेटर सुलिवन के कार्यालय में व्यापक विदेश नीति पर काम किया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पेट के लिए वरदान है जामुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

सावधान! अधूरी नींद की वजह से खुद को ही खाने लगता है आपका दिमाग

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज

ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध: आतंकवाद के खिलाफ भारत का अडिग संकल्प, देश के माथे पर जीत का तिलक

सभी देखें

नवीनतम

45 मिनट वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल में आते हैं ये 5 बड़े बदलाव

अरेंज मैरिज करने से पहले पार्टनर के बारे में जान लें ये बातें वरना हो जाएगी सोनम और राजा रघुवंशी जैसी हालत

पापा मेरी जान हरदम रखना अब सर पर ये हाथ तुम... फादर्स डे पर समर्पित पिता पर 10 लाइन

जयंती विशेष: कबीर दास जी पर निबंध

कैंसर बढ़ाने वाले 6 खतरनाक फूड्स और उनके हेल्दी विकल्प: जानिए क्या खाना है और क्या नहीं

अगला लेख