Hanuman Chalisa

सेक्रामेंटो गैस स्टेशन अटेंडेंट की हत्या

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2017 (09:04 IST)
सेक्रामेंटो, कैलिफोर्निया। सेक्रामेंटो गैस स्टेशन के भारतीय अमेरिकी अटेंडेंट सिमरन जीत सिंह की 25 जुलाई की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी शेवरान गैस स्टेशन, सेक्रामेंटो, कैलिफोर्निया में चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। स्टोर क्लर्क मिस्बाह ने बताया कि उसने एक माह पहले ही रात की शिफ्ट का काम शुरू किया था। इंडिया वेस्ट डॉट कॉम का कहना है कि सिमरन जीत सिंह (21) के सीने पर चार गोलियां दागी गई थीं। सिमरन जीत, अमेरिकन रिवर कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र भी था।   
 
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि यह हेट क्राइम नहीं था क्योंकि मृतक के एक सहयोगी का उन तीन लोगों से झगड़ा हुआ था जिनमें एक ने सिमरन जीत सिंह को गोली मारी। पुलिस ने इस सिलसिले में एक 40 वर्षीय आरोपी अगले ही दिन गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एक किशोर रमन जेवेला (15) ने गोली चलाई लेकिन फिर भी एक 23 वर्षीय युवक रूडोल्फो जावला को गोली मारने का आरोपी बनाया गया है। 

सिमरन जीत के एक दोस्त अमन सिंह का कहना है कि वह सिमरन को चंडीगढ़, मोहाली से जानता था। उनके परिवार पंजाब से हैं।  
 
घटना की शुरुआत का कारण वाद विवाद था लेकिन शराब के नशे में धुत लोगों ने इस बात पर गौर नहीं कि सिमरन जीत सिंह ने उन लोगों से एक शब्द भी नहीं बोला था। पुलिस का यह भी मानना है कि संभवत: आरोपियों का इरादा स्टेशन पर लूटपाट करना था और वे गैस स्टेशन के परिसर में नशे में टहल भी रहे थे। लेकिन ऐसा कुछ करने से पहले उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दीं जिनसे सिमरन जीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में अलेक्जेंडर जावला को सेक्रामेंटो पुलिस स्टेशन पर बंदकर  रखा है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख